
Deoghar : देवघर नगर थाना स्थित आर मित्रा जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सलेंस देवघर में पढ़ने वाले आठवीं के एक छात्र का स्कूल से लापता हो जाने का मामला सामने आया है। छात्र 24 जून से ही गायब बताया जाता है। इसे लेकर आठवीं वर्ग के छात्र सिद्धार्थ नगर नंदन पहाड़ निवासी गुलशन प्रताप रंजन की मां ने इंदिरा देवी ने नगर थाना में शिकायत दिया है।

जिसमे कहा है कि 24 जून से ही उसका बेटा स्कूल से 11.40 बजे से गायब है। कहा है कि गुलशन प्रताप रंजन उक्त स्कूल का वर्ग आठ बी का छात्र है। हर दिन की तरह 24 जून को घर से सुबह 6.30 बजे स्कूल के लिये निकला था। वह दिन में 12.30 बजे तक स्कूल से वापस लौट जाता था।

लेकिन उस दिन एक बजे तक जब नहीं लौटा तो उन्होंने स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक से बात किया। अगले दिन 25 जून को पुछने पर उन्होंने बताया कि उसका अपनी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र अंशुमन के साथ लड़ाई हुई थी।

कहा है कि उसके बाद शिक्षक ने केवल अंशुमन के अभिभावक को फोन करके बुलाया लेकिन उन्हें नहीं बुलाया। गायब छात्र गुलशन प्रताप रंजन की मां ने स्कूल प्रशासन और उनके द्वारा लिये गये फैसले पर शक जाहिर किया है। पुलिस ने उन्होंने स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक और उसकी कक्षा में पढ़ने वाले अंशुमन से भी पुछताछ करने की मांग की है।
स्कूल में नियम कानून को ताक पर रख होती है पढ़ाई
आर मित्रा सीएम स्कूल ऑफ एक्सेलेंस का एक अजीबो- गरीब मामला सामने आया है। हांलाकि इसे लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि स्कूल में एक आठवीं की छात्रा को बिना नामांकन के क्लास करने का निर्देश दिया जाता है।
सूत्रों ने बताया कि छात्रा लगभग 15 दिनों तक स्कूल में बिना नांमाकन के ही क्लास में आती रही। इस पर जब स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यपक सुशील कुमार यादव ने जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि स्कूल में एैसे ही डेमो क्लास के लिये छात्रा आती थी।
जबकि उक्त स्कूल में कोई डेमो क्लास कराने का नियम कानून नहीं है। किस परिस्थिति में उक्त छात्रा को क्लास करने का परमिशन दिया गया यह जांच का विषय है।


