नई दिल्ली।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान कर दिया गया है. चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी.

चुनाव आयोग ने बताया कि तमिलनाडु विधानसभा के लिए एक चरण में वोट डाले जाएंगे. वहीं वोटों की गिनती 2 मई को होगी. चुनाव आयोग की ओर से घोषणा के साथ ही राज्य में चुनावी आचार संहिता प्रभावी हो गया है.

तमिलनाडु में कुल सीटें- 234
वोटिंग की तारीख- 6 अप्रैल
मतगणना की तारीख- 2 मई

तमिलनाडु में 24 मई 2021 को मौजूदा सरकार का कार्यकाल खत्म हो जाएगा. तमिलनाडु में कुल 234 विधानसभा सीटें हैं. यहां किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए कम से कम 118 सीटों की जरूरत है.




