
Deoghar: देवघर जिले कि उत्पाद पुलिस ने गुप्त सूचना पर नगर थाना इलाके के पूरनदहा काली मंदिर के पास एक लावारिस बोलेरो से लगभग 30पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है। यह अवैध शराब बीआर 01पीबी 7523 बोलेरो वाहन से बरामद किया गया है।

उत्पाद विभाग के दरोगा मनोज कुमार ने बताया कि जब बोलेरो कि तलाशी ली गई तो उसमे अवैध शराब के साथ दो अतरिक्त गाड़ी नंबर प्लेट बरामद किया गया, जिसमे दूसरा नंबर बीआर 09ई 4244 अंकित है। बरामद शराब कि कीमत लगभग डेढ़ लाख रूपये बताया जाता है। फिलहाल उत्पाद पुलिस बरामद शराब कि जांच में जुटी है।



