
New Delhi: केंद्र ने आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास को ‘वाई’ श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान की है। सरकारी सूत्रों ने यहां शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि गहन समीक्षा और खुफिया सूचनाओं के आधार पर केंद्र ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) कवर के साथ विश्वास को वीआईपी सुरक्षा मुहैया (VIP Security Cover) कराने का फैसला किया है।

दरअसल, कुमार विश्वास ने बुधवार को अपने पूर्व साथी अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि केजरीवाल पंजाब में अलगाववादियों के बड़े समर्थक थे। कुमार ने कहा कि केजरीवाल ने एक बार उनसे कहा था कि वे या तो पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या स्वतंत्र राष्ट्र खालिस्तान के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे।

अपने ऊपर लगे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि वह दुनिया के सबसे प्यारे आतंकवादी (स्वीट टेररिस्ट) हैं, जो अस्पताल, स्कूल, बिजली आदि मुहैया कराते हैं।
हाल ही में, एक वीडियो क्लिप वायरल हुई है, जिसमें आप के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने आरोप लगाया कि केजरीवाल या तो पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं या एक अलग खालिस्तान देश के प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं।
विश्वास ने आरोप लगाया कि आप प्रमुख को 2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान अलगाववादी तत्वों से मिलते भी देखा गया था।
चुनाव आयोग ने बुधवार को वीडियो क्लिप के प्रसार पर प्रतिबंध लगा दिया, लेकिन गुरुवार को प्रतिबंध हटा लिया।
आप ने वीडियो को ‘झूठा, भ्रामक और प्रतिद्वंद्वी दलों की करतूत’ करार दिया।
घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए, केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा, “यह क्या कॉमेडी है। अगर उनके आरोपों पर विश्वास किया जाए, तो मैं एक बड़ा आतंकवादी हूं और अगर ऐसा है, तो पिछले 10 वर्षों में सुरक्षा एजेंसियां क्या कर रही थीं?”
“मुझे कवि (कुमार विश्वास) को मेरी पहचान कराने के लिए धन्यवाद देना चाहिए, मैं दुनिया का सबसे प्यारा आतंकवादी होंगा, एक ऐसा आतंकवादी, जो स्कूल, अस्पताल, बिजली, सड़क, पानी मुहैया कराता है।“(IANS)
- Deoghar Breaking: अवैध वसूली मामले में SP की बड़ी कार्रवाई, पुलिस पदाधिकारी समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित, ट्रैफिक जांच में उगाही की मिली थी शिकायत

- Deoghar : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, परिजनों में मातम

- IWC ने शिक्षा एवं सेवा के क्षेत्र में स्थापित किए नए आयाम, डॉ. ममता किरण बनीं इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की अध्यक्ष

- Deoghar: बीच सड़क पर फोर व्हीलर रोककर मारपीट, मोबाइल व सोने की चेन छीनी

- Deoghar: उत्पाद विभाग की छापेमारी, 105 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद, दो गिरफ्तार



