झारखंड
गुमला।
सदर थाना क्षेत्र स्थित मधुबन गांव में दो भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जो हाथापाई तक जा पहुंचा।
जानकारी के अनुसार, रविवार रात दोनों भाई घर आए एक मेहमान को छोड़ने के लिए कुम्हारिया गांव गए थे। लौटते वक्त रति प्रधान ने रोपना को कहा कि तुम घर पहुंचो, मैं पीछे से आता हूं। इसपर रति ने इंकार कर दिया और वो भी बड़े भाई के साथ ही चलने की जिद करने लगा।
इसी बात पर दोनों में विवाद हाे गया और नशे में धुत रति ने लाठी से रोपना की पिटाई कर दी। रोपना ने भी अपने बचाव में रति पर डंडे से वार कर दिया। इसके बाद रति ने बड़े से पत्थर से रोपना के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे रोपना की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद रति ने ही घर आकर परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
दोनों भाई साथ में ही बिहार में मजदूरी किया करते थे। पर लॉकडाउन के बाद से दोनों ही मधुबन गांव स्थित अपने घर पर रह रहे थे। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।