
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा बैंक मोड़ के पास पैदल चल रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया।

इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

घायल का नाम मुबारक अंसारी है। जो घोंघा गावं का रहने वाला है। घटना के संबंध में घायल का साला मोकम अंसारी ने बताया कि वह पैदल दुकान जा रहे थे। उसी क्रम में पीछे से एक वाहन चालक ने धक्का मार दिया और घटनास्थल से वाहन लेकर फरार हो गया। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
वहीं, दूसरी घटना चकाई थाना क्षेत्र के मंदारडीह गांव में घटी। जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।
घटना के संबंध में घायल हिमांशु कुमार ने बताया कि वह बाइक लेकर सड़क किनारे खड़ा था। उसी दौरान अचानक पीछे से एक चार चक्का वाहन ने धक्का मार दिया और घटनास्थल से वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी चकाई थाना पुलिस को दे दी गई है।
पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।


