छत्तीसगढ़।
छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी कहे जाने वाले राजनांदगांव जिले के पनेगा गांव में एक गाय ने दो सिर वाले बछड़े को जन्म दिया है. दो सिर वाले बछड़े का जन्म वहां के लोगों के लिए आस्था का विषय बन गया है.



पनेगा गांव के सोमनलाल यादव के घर पर गाय ने शनिवार की रात बछड़े को जन्म दिया तो कुछ देर के लिए सभी हैरान हो गए. क्योंकि एक बछड़े के दो सिर दिखे. फिर क्या था, दो सिर वाले बछड़े के जन्म की खबर गांव में तेजी से फैल गई और बछड़े को देखने के लिए वहां भीड़ उमड़नी शुरू हो गई. खबर दुसरे गाँव में भी फ़ैल गयी और भीड़ पहुंचने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा.
लोग सुबह से ही दो सिर वाले बछड़े का दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. यहाँ तक की कई लोग तो बछड़े की पूजा भी कर रहे हैं और चढ़ावे के रूप में पैसे भी वहां रख जा रहे हैं. लोगों के बीच दो सिर वाला बछड़ा आस्था का विषय बना हुआ है.




