
Deoghar / Jasidih: यात्रियों को सुविधा पूर्ण एवं सुरक्षित यात्रा कराने के उद्देश्य रेलवे ने हावड़ा हरिद्वार देहरादून के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के रैक को बदल कर चलाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे ने हावड़ा हरिद्वार देहरादून के बीच चलने वाली चार ट्रेने LHB (link hoffman bush) तकनीकी से बने कोचो से चलाएगा।

हावड़ा हरिद्वार व देहरादून के बीच चलने वाले ट्रेन के एलएचवी रेक का शुभारंभ दिसंबर से किया जाएगा। आसनसोल रेल मंडल के हवाले बताया गया कि यात्रियों के सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा अनुभव के लिए 12327/12328 हावड़ा-देहरादून – हावड़ा उपासना एक्सप्रेस 15 दिसंबर से हावड़ा से खुलने वाली और 16 दिसंबर से देहरादून और 12369/12370 हावड़ा-देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस 13 दिसंबर और 14 दिसंबर से देहरादून से खुलने वाली को पारंपरिक आईसीएफ रेक से एलएचबी रेक में परिवर्तित चलाने का निर्णय लिया गया है ।

मालूम हो कि रेलवे ने ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के साथ-साथ सेफ्टी सेफ्टी लगातार काम कर रही हैं। रेलवे ने यात्रियों को सुरक्षित एवं आरामदेह सफर उपलब्ध कराने के लिए पारंपरिक आईसीएफ डिब्बों का निर्माण 2018-19 से पुरी बंद कर दी गई है।
सुरक्षित होता है यह LHB रेक
एलएचबी कोच स्टेशन स्टेनलेश और एलमुनियम से बने होते हैं। जिससे यह कोच पहले की तुलना में हल्का होता है। हादसे में दुर्घटना की संभावना कम होती है और दुर्घटना के दौरान एक दूसरे पर बोगियों नहीं चढती है। एलएचबी कोचों में सुरक्षा की दृष्टि से आईसीएफ कोच की तुलना में अधिक सुरक्षित व हाई स्पीड में चलने की क्षमता रखते हैं।


