
Deoghar: देवघर जिला की बैडमिंटन टीम (Deoghar district badminton team) 14 से 16 अक्टूबर तक लोहरदगा में होने वाले राज्यस्तरीय सब जूनियर चैंपियनशिप (State Level Sub Junior Championship) में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की घोषणा कर दी गई है, जिला की टीम का चयन जिलास्तरीय चैंपियनशिप के आधार पर किया गया है।

इसमे कुल 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ है जो अलग अलग प्रतिस्पर्धा में खेलेंगे , चयनित खिलाड़ियों का इंडोर स्टेडियम में कोच के देख रेख में 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक सुबह 9: 30 से 12 बजे तक कैम्प लगाया गया है कोच अंकेश, राहुल एवं यश के देख रेख में खिलाड़ी अपना जम कर पसीना बहाएंगे।
बैडमिंटन के जिला सचिव कनिष्क कश्यप ने बताया की यहाँ के खिलाड़ियों में प्रतिभा है और उम्मीद है की खिलाड़ी अपना अपना उत्तम प्रदर्शन करेंगे।

टीम 13 को राहुल साह(कोच) एवं यश गुप्ता (कोच) के नेतृत्व में टीम रवाना होगी। वही जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा ने बताया की जिला में खेल का बढ़िया माहौल है और हमारा देवघर लगभग हर खेल में भाग ले रहा है और अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, और प्राधिकरण हमेशा खेल और खिलाड़ियों के लिए तत्पर है। वहीं जिला बैडमिंटन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
अंडर 11 बालक वर्ग में
वैभव आर्य (एकल)
अंडर 11 बालिका वर्ग
लाडली रोज (एकल)
अंडर 13 बालक (एकल) वर्ग में खेलेंगे
श्रेयांश केशरी
सानिध्य आर्य
यश चोरिसिया
अंकित कश्यप
अंडर 13 बालिका (एकल) वर्ग में खेलेंगी
लाडली रोज
दर्पण कुमारी
अंडर 13 मिश्रित युगल में
लाडली रोज एवं श्रेयांश केशरी
दर्पण कुमारी एवं वैभव आर्य
अंडर 13 बालक युगल वर्ग में
अंकित कश्यप एवं श्रेयांश केशरी
सानिध्य आर्या एवं यश चौरसिया


