
नैरोबी/नई दिल्ली: भारत की शैली सिंह ने अपने निजी सर्वश्रेष्ठ 6.48 मीटर में सुधार कर यहां हुए वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप के अंतिम दिन महिला लंबी कूद के फाइनल मुकाबले में 6.59 मीटर का जम्प कर रजत पदक अपने नाम कर लिया।

17 वर्षीय शैली ने शानदार प्रदर्शन किया, पर वह स्वर्ण नहीं जीत सकीं। शैली को पूर्व जम्पर बॉबी जॉर्ज और उनकी पत्नी अंजू बॉबी जॉर्ज कोचिंग देते हैं।

शैली ने तीसरे प्रयास में 6.59 मीटर का जम्प कर बढ़त ली, लेकिन स्वीडन की माजा असकाग ने चौथे प्रयास में 6.60 मीटर का जम्प किया और स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
तीसरे प्रयास के बाद शैली के अगले दो प्रयास फाउल रहे और वह छठे तथा फाइनल जम्प में 6.37 मीटर का जम्प ही कर सकीं। माजा ने इसके साथ ही चैंपियनशिप में महिला ट्रिपल जम्प में भी स्वर्ण पदक जीता।
शैली के रजत पदक जीतने के साथ ही भारत ने इस चैंपियनशिप में अपना तीसरा पदक जीता। उनसे पहले अमित खत्री ने रजत और चार गुणा 400 मिक्सड रिले टीम ने कांस्य पदक जीता था।
इन्हें भी पढ़ें:
- दिल्ली के Kashmere Gate bus gang-rape case में पुलिस को अहम फॉरेंसिक सबूत मिले, DNA रिपोर्ट का इंतजार
- दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राओं ने Sleeper Bus Gang-Rape Case के विरोध में आधी रात को निकाला मार्च
- American हमलों के जवाब में Iran ने शुरू की कार्रवाई, खाड़ी में अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना
- BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?
- Ujjain: भाद्रपद पंचमी पर बाबा महाकाल का अलौकिक शृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु



