
Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक 2020 में जहां भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रचकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। वहीं डिस्कस थ्रो में भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। कमलप्रीत कौर मेडल की रेस से बाहर हो गई हैं। वह छठे स्थान पर रहीं।
छठे नंबर पर रहीं कमलप्रीत कौर

कमलप्रीत कौर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 63.70 मीटर का रहा। हालांकि, उनके तीन थ्रो फाउल रहे। कमलप्रीत को मेडल हासिल करने के लिए 65.72 मीटर से ज्यादा का थ्रो करना था। डिस्कस थ्रो का गोल्ड मेडल अमेरिका की वैलेरी ऑलमैन (Valarie Allman) ने जीता, जबकि सिल्वर मेडल जर्मनी की क्रिस्टिन पुडेन्ज़ो (Kristin Pudenz) ने अपने नाम किया। कांस्य पदक क्यूबा की याइमे पेरेज़ के खाते में गया।


