Tokyo Olympic 2020: टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों में भारत की महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। 41 साल में पहली बार भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंची है।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहले दक्षिण अफ्रीका पर 4-3 की जीत और फिर मौजूदा चैंपियन ग्रेट ब्रिटेन की आयरलैंड पर 2-0 की विजय से 41 सालों में पहली बार ओलंपिक खेलों के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।

भारत ग्रुप ए में छह अंक लेकर चौथे स्थान पर रहा। उसने लगातार मैचों में आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका को हराया। सोमवार को क्वार्टर फाइनल में उसका सामना पूल बी से शीर्ष पर रहे ऑस्ट्रेलिया से होगा। बता दें कि प्रत्येक पूल से शीर्ष की चार टीमें नॉकआउट दौर में पहुंचती हैं।
भारतीय महिला टीम का ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1980 में मास्को ओलंपिक में रहा। जहां वो सेमीफाइनल में पहुंची थी, लेकिन आखिर में उसे चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा था। भारत को भले ही अंतिम आठ में पहुंचने के लिये ग्रेट ब्रिटेन की जीत की जरूरत थी, लेकिन कोई भी वंदना कटारिया से श्रेय नहीं ले सकता जिन्होंने सुबह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत में ऐतिहासिक हैट्रिक बनायी।
वंदना ने चौथे, 17वें और 49वें मिनट में गोल किया। वह ओलंपिक के इतिहास में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं। नेहा गोयल ने 32वें मिनट में एक गोल दागा। दक्षिण अफ्रीका के लिये टेरिन ग्लस्बी (15वां), कप्तान एरिन हंटर (30वां) और मेरिजेन मराइस (39वां मिनट) ने गोल दागे। भारत को स्पर्धा में बने रहने के लिये हर हालत में यह मैच जीतना था।
भारतीय कप्तान रानी (Rani Rampal)ने मैच के बाद कहा ,‘‘ आज का मैच बहुत कठिन था। दक्षिण अफ्रीका ने कड़ी चुनौती दी। उन्होंने अपने मौके भुनाये। हम डिफेंस में बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे।”
भारत के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा ‘‘हमने काफी गोल दे दिये । हम इससे ज्यादा गोल कर सकते थे। हमें यह मैच हर हालत में जीतना था और हम जीते। उन्होंने कहा ,‘‘इन हालात में खेलना आसान नहीं है, पिच पर 35 डिग्री से अधिक तापमान था और उमस भी।“
यह भी पढ़ें:
- Weightlifting में खत्म हुआ 28 साल का सूखा, मीराबाई चानू ने जीता Asian Games में पहला मेडल
- गुरुवार को बन रहा खास संयोग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त
- करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबने से चार युवकों की मौत, पांचवां लापता
- 72nd National Film Awards: यामी गौतम को ‘Article 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘Chandu Champion’ के लिए मिला सम्मान
- ‘घटना का अंजाम भी होना चाहिए, एनकाउंटर जरूरी’, Jamui की घटना पर MLA अनंत सिंह



