देवघर:

श्रावणी मेला 2018 के दौरान बाबाधाम आने वाले श्रद्धालुओं को शिवगंगा और बाबा मंदिर जाने के क्रम में किसी प्रकार का कोई परेशानी नहीं हो. इसके लिए देवघर एसडीएम राम निवास यादव के नेतृत्व में शिवगंगा से बाबा मंदिर जाने वाले रास्ते में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.

इस अभियान में सड़क पर बने सारे दुकानों को हटा दिया गया ताकि कांवरियों को आने-जाने में कोई असुविधा न हो. इस संबंध में देवघर एसडीएम ने बताया कि शिवगंगा के चारो तरफ जो अतिक्रमण किया गया है उसे हटाया जा रहा है. साथ ही बाबा मंदिर के चारों तरफ जो गलियां हैं उसे अतिक्रमण मुक्त कराने का प्रयास किया जा रहा है.

अतिक्रमण हटाने के लिए एक दिन पहले एनाउंस कराया गया था कि अपने आप दुकान हटा लें अन्यथा जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण को हटाया जाएगा। दुकानदारों द्वारा दुकान को अबतक नहीं हटाया गया जिसके तहत गुरूवार को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया. वहीं एसडीएम ने बताया कि श्रावणी मेले के दौरान शिवगंगा के चारों तरफ एक भी दुकान नहीं लगाया जाएगा.
वहीं एसडीपीओ ने बताया कि श्रावणी मेले के मद्देनजर शिवगंगा और बाबा मंदिर के आसपास इन्क्राॅचमेंट ड्राइव चलाया जा रहा है. ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके .इनलिगल इन्क्राॅचमेंट था जिसे हटाया जा रहा है. श्रावणी मेले के दौरान कांवरियों को हर प्रकार की सुविधा मिल सके और किसी प्रकार भी कोई घटना नहीं हो इसी उद्येश्य यह ड्राइव चलाया जा रहा है.


