
Deoghar: गुलाब चक्रवात की आशंका और थ्रेट के बावजूद इंतजामिया नाकामी का नमूना देखना हो तो, एक बार बाबा नगरी ज़रूर आइए…

चकाचौन्ध और ऊंची इमारतों में बाबूगिरी और लालफीताशाही की इससे बेहतर नज़ीर आपको कहीं नहीं मिलेगी। मुतमइन रहिए निगम की बदहाल व्यवस्था पर और लुफ़्त उठाइए समंदर की सैर का।

जी हां, देवघर नगर निगम खुद को अव्वल बताता है, निगम के आयुक्त शहर की साफ-सफाई, जल निकासी और विकास के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। लेकिन, हकीकत के आईने में तस्वीर बेहद शर्मसार करने वाली है।
बाबा नगरी का ज़्यादातर इलाका जलमग्न हो चुका है। गुलाब चक्रवात की वजह से हुई लगातार बारिश की वजह से कई मोहल्ले में पानी भर चूका है। घर, गाड़ियां, सामान सभी डूब कर बर्बाद हो रहे हैं।
तस्वीरें चीख-चीख कर इस बात की गवाही दे रही है कि, ऊंची इमारत में बैठे निगम के अफसरान की कथनी और करनी में कितना फर्क है।


