
Deoghar: श्रावणी मेला 2026 को लेकर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड विद्युत आपूर्ति प्रमंडल देवघर क्षेत्र के फीडरों में मेंटनेंस का कार्य हर रोज किया जा रहा है। ताकि श्रावणी मेला के दौरान शहरी इलाका सहित मेला क्षेत्र में निर्बाध रुप से विद्युत आपूर्ति की जा सके।

इस संबंध में विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल देवघर के सहायक विद्युत अभियंता लव कुमार ने जानकारी दी कि 13 जुलाई 2026 सोमवार को श्रावणी मेला 2026 में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। जिसके लिए कॉलेज पीएसएस से 11 केवी कांवरिया फीडर, 11 केवी टाउन -2 फीडर और पीएसएस असनपुर से 11 केवी करनकोल फीडर एवं पीएसएस जमरो से सभी 11 केवी फीडर का लाइन पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक बंद रहेगा।
इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली

फीडर लाइन बंद रहने से देवघर रेलवे स्टेशन, बाघमारा बस स्टैंड, खिजुरिया, कांवरिया पथ, दुम्मा बॉर्डर, नीलकंठ विहार, तिवारी चौक, हनुमान टिकरी, बीएड कॉलेज, विलियम्स टाउन, आरके मिशन विद्यापीठ, हदहदिया पुल, चरकी पहाड़ी, दोनिहारी, पांडेय दुकान, चांदडीह, बलियाचौकी, करनकोल, रघुनाथपुर पंचायत, झालर पंचायत, तुंबाबेल पंचायत सहित आसपास क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।


