
Deoghar: वैशाख बुद्ध पूर्णिमा को लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा-अर्चना के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए लगी हुई है। श्रद्धालुओं की कतार मानसरोवर फुटओवर ब्रिज से होते हुए संस्कार भवन के रास्ते से बाबा मंदिर में प्रवेश करा कर पूजा-अर्चना कराया जा रहा है।

देश के विभिन्न कोने से आए हुए श्रद्धालुओं के द्वारा पूजा-अर्चना के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान का भी आयोजन मंदिर प्रांगण में किया जा रहा है।

बुद्ध पूर्णिमा होने की वजह से मंदिर में काफी भीड़ है। शुभ तिथि होने के वजह से मंदिर प्रांगण में उपनयन संस्कार के साथ-साथ अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी कराए गए।


