साहिबगंज: साहिबगंज जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के श्रीधर गांव में एक कलयुगी मां ने अपनी दो बच्चियों को नदी में फेंक मौत के घाट उतार दिया। घटना सोमवार की है। पुलिस ने आरोपी महिला को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले का खुलासा तब हुआ जब सोमवार को राधा नगर थाना क्षेत्र के उधवा नाला के उच्च स्तरीय पुल के नीचे से 6 साल की एक बच्ची का शव बरामद किया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि मंगलवार को एक और बच्ची का शव बरामद की गयी। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। दोनों की पहचान सगी बहन के रूप में की गई।
घटना के बाद से उसकी मां अनिमा चौधरी फरार थी। इस वजह से पुलिस को अनिमा पर शक हुआ। अनुसंधान के दौरान पश्चिम बंगाल के राजनगर से राधानगर थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल के नेतृत्व में छापेमारी कर आरोपी अनिमा चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस को महिला ने बताया कि उसका का अपने पति से किसी बात को लेकर टेलीफोन पर विवाद हुआ था। घर में आर्थिक तंगी भी चल रही थी। इसके बाद उसने गुस्से में उसने बच्चियों को नदी में डुबो कर मार दिया।
एसडीपीओ अरविंद सिंह ने मंगलवार को बताया कि आरोपी का अपने पति से किसी बात को लेकर टेलीफोन पर विवाद हुआ था। साथ ही आर्थिक तंगी की बात महिला ने बताई है। आरोपी महिला का पति राजीव चौधरी केरल में मजदूरी करता है।
Best news website 😘😘