
Prayagraj: झारखंड से आकर उत्तर प्रदेश में (Coming from Jharkhand to Uttar Pradesh) साइबर क्राइम (Cyber Crime) करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को प्रयागराज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नकदी मोबाइल, लैपटॉप, चेक बुक, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, 33,400 नगद समेत अन्य सामान बरामद किया है।

यह जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि थाना कर्नलगंज व प्रभारी साइबर क्राइम प्रभारी के संयुक्त नेतृत्व में गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने बताया कि थाना हीरोडीह खरियोडीह, गिरिडीह झारखण्ड निवासी अभियुक्त सीताराम मण्डल अपने जिले के लड़कों को काम देने के नाम पर प्रयागराज लाकर किराये पर कमरा दिलवाता है और उनके आधार कार्ड में पता बदलवा कर उनके विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाता था।

गिरोह का सरगना विकास दास पुत्र बंधन दास निवासी झारखंड के गिरिडीह जिले के थाना हीरोडीह का है। उसी गांव के राकेश कुमार मंडल पुत्र हुरो मंडल, मनीष कुमार मंडल पुत्र महेन्द्र मंडल, संतोष कुमार राय पुत्र जागेश्वर राय, गोविंद मंडल पुत्र स्व पोखन मंडल और करण कुमार मंडल पुत्र तेजलाल है।
एसएसपी ने बताया कि सभी यहां अल्लापुर में किराए का कमरा लेकर लगभग दो माह से रहते थे। विकास दास ने गांव के लड़कों को नौकरी दिलवाने के नाम पर यहां बुलाया था। इसके बाद उनके आधार कार्ड में पता बदलवाकर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाए। जिसके लिए अभियुक्त उक्त खातों का प्रयोग करते थे।
वे तीनों विकास के साथियों के बैंक खाते में ठगी से हड़पे गए पैसे डालते थे। जिसको निकालकर विकास सीताराम के पास पहुंचाता था। कुछ दिन पहले साइबर कैफे संचालक ने शिकायत की थी। जिसके आधार पर साइबर सेल और कर्नलगंज की पुलिस टीम ने छानबीन करते हुए छह को गिरफ्तार किया है।


