नई दिल्ली।
गोड्डा लोकसभा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant dubey) को एक बार फिर संसद रत्न अवार्ड (Sansad Ratna Award) दिया गया है। 17वीं लोकसभा में प्रथम वर्ष के दौरान उनके समग्र गुणात्मक प्रदर्शन और व्यक्तिगत प्रयासों के लिए उन्हें संसद रत्न पुरस्कार से नवाजा गया है। सांसद निशिकांत दुबे को तीसरी बार संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
अवार्ड प्राप्त होने के बाद सांसद ने ट्वीट करते हुए कहा कि "धन्यवाद व आभार मुझे तीसरी बार सर्वश्रेष्ठ सांसद के तौर पर सांसद रत्न अवार्ड के लिए। इस अवार्ड की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति कलाम साहब ने की थी। बंगाल चुनाव की व्यस्तता के कारण मैं व्यक्तिगत तौर पर अवार्ड नहीं ले पाया इसका अफ़सोस है लेकिन अवार्ड कमिटी के सभी महानुभावों का आभार।"
धन्यवाद व आभार मुझे तीसरी बार सर्वश्रेष्ठ सांसद के तौर पर सांसद रत्न अवार्ड के लिए ।इस अवार्ड की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति कलाम साहब ने की थी ।बंगाल चुनाव की व्यस्तता के कारण मैं व्यक्तिगत तौर पर अवार्ड नहीं ले पाया इसका अफ़सोस है लेकिन अवार्ड कमिटी के सभी महानुभावों का आभार https://t.co/No6U9WpKo4
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) March 20, 2021
संसद रत्न पुरस्कार की स्थापना 2010 में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा शुरू की गई थी। प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन पूर्व राष्ट्रपति स्व. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सुझाव के बाद 2010 से संसद रत्न पुरस्कार के साथ लोकसभा में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले सांसदों को सम्मानित कर रहा है। राज्यसभा के वर्तमान सांसदों को सम्मानित करने की इस श्रेणी को इस साल शुरू किया गया है।
संसद रत्न पुरस्कार 2021 से राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा, विशम्भर प्रसाद निषाद और लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले, सुभाष रामराव भामरे, हीना गावित, अमोल रामसिंग कोल्हे, शशि थरूर, निशिकांत दुबे, अजय मिश्रा और राम मोहन नायडू को सम्मानित किया गया है।
भर्तृहरि महताब, सुप्रिया सुले और श्रीरंग अप्पा बार्ने को 16वीं लोकसभा में निरंतर गुणात्मक प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित ‘संसद महा रत्न पुरस्कार’ प्राप्त हुआ। यह पुरस्कार पांच साल में एक बार दिया जाता है।