बोकारो।

झारखंड सरकार एक तरफ अस्पतालो की व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद में लगी हुई है. वहीं दूसरी तरफ बोकारो के सदर अस्पताल से एक हैरानी भरी तस्वीर देखने को मिली है.

जहां एक बुजुर्ग महिला को कुत्ते द्वारा काटने के बाद उसका इलाज किए बिना ही उसे धनबाद रेफर कर दिया गया. बुजुर्ग महिला के चेहरे पर कुत्ते ने इस कदर काटा था कि उसके चेहरे का मांस ही नोच लिया था. चिकित्सको ने महिला के परिजनो को मरीज देखने के बाद कहा कि सर्जरी की जरुरत है लेकिन सर्जरी की बात दूर इलाज बिना किए मरीज को धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. न तो महिला का प्राथमिक उपचार किया गया और न ही एंटीबाईटिक व रेबिज का सुई ही दी गयी.

बुजुर्ग महिला का नाम दिव्या देवी और वो जरीडीह प्रखंड के कल्याणपुर की रहने वाली है. जिसे कुत्ते के काटने के बाद पहले जरीडीह परिजन लाए फिर वहां से सदर अस्पताल ले आए थे.


