
Deoghar: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत देवघर नगर निगम में वित्तीय वर्ष 2015 से 2021 तक के वैसे लाभूक जो राशि ले कर अभी तक कार्य पूर्ण नहीं किए हैं, उन्हे अंतिम नोटिस निगम द्वारा भेजा जा रहा है।

सात दिनों में कार्य नही करने वाले लाभुकों पर सर्टिफिकेट केस किया जाएगा और राशि की वसूली की जाएगी। अभी तक कुल 655 ऐसे लाभुक है जो 2021 से राशि ले कर कार्य आगे नहीं शुरू किए है जिसमे रूफ लेवल पर 105 और 207 लाभुक लिंटेल एवम फाउंडेशन लेवल पर 343 हैं।

नगर आयुक्त द्वारा सभी सर्वेयर आवश्यक निर्देश दिया गया है और कार्य में तेजी लाने को कहा गया है। साथ ही सभी पदाधिकारी एवम कर्मचारियों को आवासों का नियमित भौतिक निरीक्षण का भी आदेश दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत कुल 15594 में अब तक 10289 आवास पूर्ण हो चुका हैं। सभी वार्डो में युद्ध स्तर पर अभियान चला कर पूर्ण कराया जाएगा।
बैठक में सहायक नगर आयुक्त रंजीत सिंह,नगर प्रबंधक अनुज किस्पोट्टा, तकनीकी विशेषज्ञ नवनीत राज, और सभी सर्वेयर उपस्थित थे।


