
वॉशिंगटन : अमेरिका ने भारत को 41 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की है।अंतरराष्ट्रीय विकास के लिए अमेरिकी एजेंसी की ओर से कहा गया है कि जरूरत के समय में भारत ने अमेरिका की सहायता की थी और अब समय है कि अमेरिका भारत की सहायता करें। साथ ही आगे भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में इस तरह से भारत की मदद करता रहेगा।

एजेंसी की ओर से कहा गया है कि यह मदद कोरोना संबंधी जांच, कोरोना से संबंधित मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं, दूरस्थ स्थानों पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए की गई है। इस अतिरिक्त सहायता के साथ हेल्थ केयर सप्लाई चेन को मजबूत करने, इलेक्ट्रॉनिक स्वास्थ्य सूचना प्रणाली, वैक्सीनेशन को सहयोग करने और निजी संगठित और समन्वित करने के लिए एजेंसी इसी तरह सहयोग करती रहेगी।

एजेंसी ने भारत में महामारी की शुरुआत से कोरोना राहत में योगदान के लिए 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर का योगदान किया है। इसमें इमरजेंसी सप्लाई, फ्रंटलाइन स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण देना शामिल है। इससे 42 मिलियन भारतीयों को मदद मिली है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मई में बाइडेन ने 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर देने की घोषणा की थी।


