नई दिल्ली।
Paytm यूज़र्स के लिए अच्छी खबर है कि इस ऐप ने गूगल प्ले स्टोर पर वापसी कर दी है।
दरअसल, डिजिटल पेमेंट ऐप पेटीएम को गूगल प्ले स्टोर से नियमों का उल्लंघन करने के कारण हटा दिया गया था। जिसके बाद यूजर्स को काफी निराशा हुई। लेकिन अब एंड्राइड यूजर्स Paytm को आराम से डाउनलोड कर सकते हैं। क्योंकि पेटिएम ने प्ले स्टोर में वापसी कर ली है। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए शेयर की है।
पेटीएम ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि गूगल प्ले स्टोर पर पेटीएम वापस आ गया है। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया था कि कुछ समय के लिए Paytm डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है और यूजर्स को जल्द ही वापसी का आश्वासन भी दिया था।
पेटीएम ने गूगल प्ले स्टोर से हटाए जाने के बाद कहा था कि जल्द ही वापसी करें और आपकी राशि पूरी तरह से सुरक्षित है। आप आराम से पेटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बता दें कि इस ऐप को केवल एंड्राइड प्लेटफॉर्म से ही हटाया गया था, जबकि प्ले स्टोर पर यह डाउनलोडिंग के लिए उपलब्ध था। गूगल प्ले स्टोर से पेटीएम को हटाने के बाद गूगल ने अपने ब्लॉग के जरिए जानकारी दी थी कि पेटीएम ने कंपनी के नियमों का उल्लंघन किया है। गूगल का कहना है कि ऑनलाइन कसीनो और अन्य गैंबलिंग ऐप का भारत में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता और यह हमारी पॉलिसी के खिलाफ है।
अगर कोई ऐसा करता है तो यह पॉलिसी का उल्लंघन है। ऐसा करने पर ऐप को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया जाता है। इसी नियम का उल्लंघन के कारण पेटीएम पर कार्रवाई की गई है।