
Deoghar: नववर्ष के आगमन पर विश्वप्रसिद्ध बाबा बैधनाथधाम के मंदिर प्रांगण में प्रवेश को लेकर पाबंदियां शुरू हो गई हैं।

जिले के DC ने निर्देश जारी कर कहा है कि, जिन भक्तों ने कोविड टिके (Covid Vaccine) के दोनो डोज़ नहीं लगवाए हैं उन्हें, बाबा मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

इस बीच देवघर जिलाधिकारी ने नए साल के आगमन पर बाबा नगरी में जुटने वाली भीड़ का आकलन करते हुए उनकी सुविधाओं, बिजली पानी शौचालय और साफ-सफाई का भी विशेष खयाल रखने के निर्देश जारी किए हैं।


