देवघर।

कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत हथगड़ के समीप सुनसान इलाके में बम्पास टाउन मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय लक्षमण वर्मा को अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना का क्रम में बताया गया कि लक्ष्मण सोमवार रात तकरीबन 9:30 बजे करनीबाद मोहल्ला स्थित अपने स्वर्ण आभूषण की दुकान बंद कर घर की ओर जा रहा था। हथगड़ के समीप पीछे से बाइक सवार अपराधियों ने उसपर गोली चला दिया। एक गोली चूक जाने के बाद अपराधियों ने दूसरी गोली चलाई , जो लक्ष्मण के पीठ के निचले हिस्से में लगी। गोली लगने के बाद भी वह गाड़ी चलाते हुए अपने घर पहुंच गया। घर पहुंचते ही वह गिर गया। बाद में परिजन द्वारा आनन फानन में उसे सदर अस्पताल लाया गया।यहां उसका इलाज किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव , नगर थाना प्रभारी , कुंडा थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।


