
Deoghar News : देवघर SP प्रवीन पुष्कर के निर्देश पर जिले के कई थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जारी आदेश के तहत विभिन्न थानों में नए थाना प्रभारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

जारी आदेश के अनुसार, बाबा मंदिर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक रवि ठाकुर को नगर थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, नगर थाना के पूर्व प्रभारी राजीव कुमार को मधुपुर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोहनपुर थाना प्रभारी सालों हेंब्रम को पुलिस केंद्र भेज दिया गया है।

इसी तरह चितरा थाना प्रभारी विपिन कुमार का भी तबादला करते हुए उन्हें पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया गया है। बाबा मंदिर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक प्रिया रंजन कुमार को चितरा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है।
तकनीकी शाखा में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक संदीप कृष्ण को मोहनपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मधुपुर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार गुप्ता का तबादला कर उन्हें बाबा मंदिर थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


