गिरिडीह।
जैसे ही सोमवार को उदय कुमार का शव महाराष्ट्र से बगोदर के खेतको गांव पहुँचा तो परिजनों के हृदय विदारक चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। उदय की पत्नी का रोते-रोते बुरा हाल हो चुका हैं,वे लगातार अचेत हो जा रही हैं. जिनको आस पास के महिलाओं द्वारा सम्भाला जा रहा है.
दरअसल गिरिडीह जिले के बगोदर स्थित खेतको निवासी और अंचलजामो निवासी दो युवको की दर्दनाक मौत महाराष्ट्र में काम करने के दौरान हो गयी थी। मृतक उदय का शव जैसे ही उनके घर पहुंचा तो क्या बूढ़े, क्या नौजवान एका एक उसके घर के तरफ दौड़ पड़े। मृतक उदय के दोनो मासूम बच्चे सूरज व उरज मृत पिता के शव को निहार-निहार बिलख रहे थे और माँ अपने बेटे के गम में बिलख रही हैं और उनकी आंखों के आँसू भी सुख गये हैं।
बताते चलें कि बगोदर थाना क्षेत्र के खेतको निवासी लक्ष्मण महतो के 26 वर्षीय पुत्र उदय कुमार महतो व विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अंचलजामो निवासी सोना महतो के 25 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार महतो टावर लाइन में काम करने महाराष्ट्र गये थे। जहाँ गत शुक्रवार की शाम टावर का सामान लाने ट्रैक्टर से स्टोर गया था और सामान लाद कर वापस आ रहा था कि इसी दौरान महाराष्ट्र के चन्द्रपुर जिले के गोणपीपरी थाना क्षेत्र के सुखमरा गांव के पास ट्रैक्टर अंनियत्रित होकर पलट गई, जिससे दोनों की मौत हो गयी थी।