
बोकारो।

पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर आशीष शर्मा ने वैसे बच्चे जो सड़कों पर भीख मांगने को मजबूर हैं उनके भविष्य को संवारने को लेकर दिल्ली से पदयात्रा की शुरुआत की.17 हजार किमी की पदयात्रा के बाद धनबाद से होते हुए आज बोकारो पहुंचे.

दिल्ली के युवा इंजीनियर आशीष शर्मा ने बोकारो समाहरणालय में डीसी और एसपी से मिलकर अपनी बातो को रखा औऱ बताया कि पदयात्रा का उद्देश्य क्या है. भीख मांगते बच्चो का भविष्य संवारने और बाल भिक्षावृत्ति रोकने को लेकर एक अनोखे अभियान में निकले ये इंजीनियर 2020 तक बाल भिक्षावृति को खत्म करना चाहते हैं औऱ हर बच्चे स्कूल जा सके इसके लिए ये लगातार देश के विभिन्न हिस्सो में घूमकर राज्य के प्रशासनिक अधिकारियो से सहयोग मांग रहे है.
आशीष की माने तो अब तक हरियाणा, जम्मू, राजस्थान, गोआ, बिहार, उतरप्रदेश,बंगाल,मणिपुर समेत 24 राज्यों का भ्रमण कर भीख मांगने वाले बच्चो के लिए अभियान छेड़ रखा है।


