हज़ारीबाग।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-04-at-7.48.13-PM.jpeg)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-04-27-at-09.45.32-1.jpeg)
हजारीबाग सदर थाना में पदस्थापित हवलदार नागा राम को किसी ने भुजाली मार दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना रेलवे स्टेशन के पास रात में घटी।
मृतक हवलदार पलामू के सतबहिनी गांव के रहने वाले थे। घटना के संबंध में बताया गया कि वे छुट्टी पर घर गए थे। वापस लौट रहे थे। बरकाकाना कोडरमा ट्रेन से स्टेशन पर उतरे। उसके बाद घटना घटी। वे स्टेशन के बाहर जमीन पर पड़े तड़प रहे थे। तभी उन्होंने एक टेंपो वाले से मदद मांगी।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-29-at-11.32.48_ffb67fec.jpg)
ऑटो चालक से बताया कि वे सदर थाना में हवलदार हैं। चालक उन्हें थाना पहुंचाया जहां से उसे पुलिस कर्मियों ने सदर अस्पताल लाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके सीने पर दो जगह भुजाली से वार किया गया है।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/10/Pearl-Residency_page-0001.jpg?w=696&ssl=)
मौके पर एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा, मेजर अजित कुमार चौबे, एस आई आर एस मिश्रा, पुलिस मेंस एसोसिएशन के मंत्री भीखू पासवान सहित सारे पुलिस कर्मी सदर अस्पताल पहुंचे। टेंपो चालक को तत्काल पूछताछ के लिए डिटेन किया गया है।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230115-WA0000.jpg)