
नई दिल्ली।

कोरोना वायरस की दूसरी लहर हर किसी को प्रभावित कर रही है। ताजा मामला चुनाव आयोग (EC) से जुड़ा है।

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के अधिकारियों के अनुसार मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और चुनाव आयुक्त राजीव कुमार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
कोरोना संक्रमण के दौरान दोनों अधिकारियों ने घर से ऑनलाइन काम जारी रखा है। फिलहाल दोनों अधिकारी होम क्वारंटीन में हैं घर से ही वर्चुअली बैठक कर रहे हैं। ये खबर ऐसे वक्त आई है कि जब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। पश्चिम बंगाल में फिलहाल 3 चरणों के चुनाव होने बाकी हैं। आखिरी चुनाव 29 अप्रैल को है। नतीजे 2 मई को आएंगे।


