
पाकुड़।

पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना परिसर में शनिवार को कॉफी विद कप कार्यक्रम के तहत दर्जनों लोगों की समस्या पुलिस पदाधिकारी ने सुना।

कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण कोप मरांडी ने जमीन विवाद को लेकर अपनी समस्या रखा। साथ ही महिला भादुड़ी बीवी कागजपुर ने ईट भट्ठा में मजदूरी का भुगतान रेजाऊल शेख द्वारा नहीं करने की शिकायत की। पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद ने बारी-बारी से ग्रामीणों की समस्या सुनी और समाधान करने का आश्वासन दिया।
मौके पर थाना प्रभारी उमेशचंद्र प्रसाद, कई पुलिस पदाधिकारी के अलावे साधना ठाकुर, अमित अग्रवाल ,आलोका देवी, साइमन मुर्मू अमरनाथ हांसदा समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।


