देवघर/जसीडीह:
जसीडीह रेलवे के ब्लॉक नंबर 54 के क्वार्टर में रहने वाले रेलकर्मियों को बारिश के दिनों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

दयानंद आर्या, एएसआई, एसआईबी जसीडीह ने बताया कि ब्लॉक नंबर 54 के क्वार्टर में बारिश के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही क्वार्टर के आसपास गन्दगी का अम्बार लगा है. बाथरूम में पानी लला रिसाव होता है. किचन की छत से पानी टपकने के के कारण खाना बनाने में काफी परेशानी हो रही है.

एएसआई ने कहा कि रेल प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। और जल्द से जल्द आवास की मरम्मति करना चाहिए।



