Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया गांधीनगर चौक में रंगदारी मांगने के क्रम में मारपीट व चाकू से हमला कर एक व्यक्ति को घायल करने का मामला सामने आया है। जिसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर छुट्टी दे दी गई है।

घटना के संबंध में घायल अधिवक्ता रंजीत विश्वास ने बताया कि आए दिन बरमसिया में रंगदारी का मामला बढ़ता ही जा रहा है। जमीन खरीद कर घर बनाए हैं और जिससे जमीन खरीदे हैं वही लोग दोबारा उस जमीन को बेचकर खाली करने का धमकी देते हैं और नहीं खाली करने पर मोटी राशि की मांग करते हैं। जिसका विरोध करने पर आज चार अज्ञात लोगों के द्वारा घर के अंदर घुसकर मारपीट गाली गलौज व चाकू से वार कर दिया।

जिससे रंजीत विश्वास गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसको सदर अस्पताल में इलाज कर छुट्टी दे दी गई है। वहीं घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।



