गिरिडीह :
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-04-at-7.48.13-PM.jpeg)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-04-27-at-09.45.32-1.jpeg)
गिरिडीह में दिनदहाड़े हुई एक लूट की वारदात से पचंबा क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर एक व्यक्ति से करीब 4 लाख 15 हजार रुपए की लूट कर ली है। यह घटना एकॉन एक्सप्रेस लिमिटेड कंपनी के कर्मी के साथ घटित हुई। बताया गया कि सुमन कुमार सिंह नामक व्यक्ति कंपनी के पैसे की वसूली कर जमुआ से गिरिडीह बैंक में पैसा जमा करने आ रहा था. इसी दौरान पचंबा के बुढ़वा तालाब के समीप बाइक से आए अपराधियों ने हथियार के बल पर पहले उसे रोका और बाद में उसके पास रखे रुपए लूटकर चलता बना।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-29-at-11.32.48_ffb67fec.jpg)
घटना की सूचना मिलते ही नगर व मुफसिल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान एसडीपीओ मनीष टोप्पो भी मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश की। तफ्तीश के क्रम में आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/10/Pearl-Residency_page-0001.jpg?w=696&ssl=)
भुक्तभोगी युवक ने बताया कि हथियार का भय दिखाकर उससे रुपए छीन लिए गए। उसने कहा कि सब कुछ इतनी जल्दी हुया कि उसे कुछ सोचने समझने का मौका भी नही मिला।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230115-WA0000.jpg)
इधर, एसडीपीओ मनीष टोप्पो ने कहा कि फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। पड़ताल पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।