देवघर।
क्रिसमस को इनरव्हील क्लब ऑफ देवघर ने अलग अंदाज में मनाया और जमकर खुशियां बांटी।
क्रिसमस डे (christmas day) पर इनरव्हील क्लब ऑफ देवघर (Inner Wheel Club of Deoghar) की सदस्यों ने छत्तीसी-बत्तीसी पार्क में CHRISTMAS PARTY का आयोजन किया गया। क्रिसमस पार्टी में ख़ास बात ये रही कि इसमें समाज की मुख्यधारा से कटे हुए किन्नर समाज को आमंत्रित किया गया था। जिनके साथ इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने क्रिसमस डे सेलिब्रेट किया। किन्नरों के साथ क्लब की सभी महिलाओं ने न सिर्फ सैंटा क्लॉस की वेशभूषा धारण कर क्रिसमस मनाया बल्कि उन्हें गले लगाकर अपनापन का अहसास कराते हुए उनके साथ केक भी काटा। इस मौके पर पौधारोपण भी किया गया और किन्नरों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
मौके पर मौजूद किन्नर रोज मौसी ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है कि समाज में इतने बड़े आयोजन में हमें मुख्य रूप से बुलाया गया हो, ऐसा अपनापन हम लोगों को पहली बार मिला, जब लोगों ने हमारे साथ खुशियां बांटी और हमारे तकलीफ को समझने का प्रयास किया। जो मान सम्मान इनर व्हील क्लब ने दिया है उसके लिए रोज मौसी ने क्लब को शुक्रिया कहा।
क्रिसमस सेलिब्रेशन के दरम्यान इनर व्हील क्लब ने उपहारस्वरूप किन्नरों को फोल्डिंग बेड ,गीजर और दैनिक उपयोग में आने वाले अन्य सामान दिया। साथ ही साफ़ सफाई बनाये रखने के सन्देश के साथ डस्टबिन भी दिया गया।
क्लब की अध्यक्ष अंजू बैंकर ने कहा कि कहा कि क्रिसमस का त्योहार ईसाई समुदाय का एक बहुत बड़ा त्योहार है। इसे पूरे विश्व में मनाया जाता है। यह पर्व हम में पवित्रता एवं खुशहाली का संदेश लाता है। साथ ही ईसा मसीह के बताये हुए मार्गों व उच्च आदर्शां पर चलने के लिए प्रेरित करता है।