देवघर:
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-04-at-7.48.13-PM.jpeg)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-04-27-at-09.45.32-1.jpeg)
देवघर के बिलासी मोहल्ले में सेप्टिक टैंक में काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गयी.
बताया जा रहा कि दोनों मज़दूरों को गम्भीर अवस्था मे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जैसे ही दोनों की मौत की सूचना मिली लोग शव छोड़ भाग गए. पुलिस को जानकारी दे गयी है. पुलिस जांच कर रही है. मृतकों की पहचान रघु यादव 40 वर्ष और नंदलाल यादव 38 वर्ष, घाघरा, चंद्रमनडीह, बिहार के रूप में की गई है।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-29-at-11.32.48_ffb67fec.jpg)
जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के सीता होटल के पास निर्माणाधीन शौचालय टंकी में सेंट्रिंग पट्टी खोलने के लिए दोनों मजदूर अंदर घुसे थे, उसी क्रम में अचानक बेहोश हो गए. दोनों को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/10/Pearl-Residency_page-0001.jpg?w=696&ssl=)