रिपोर्ट: दुर्वेज आलम
रामगढ़:
बीते दिनों बड़कीपोना पंचायत के पारडीह में 25 वर्षीया विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाले आरोपी राजकिशोर महतो को मंगलवार को जेल भेज दिया गया है। उसे रजरप्पा पुलिस द्वारा सोमवार को गिरफ्तार किया गया था।
इस बावत रजरप्पा थाना प्रभारी सच्चिदा प्रसाद सिंह ने बताया कि उक्त गांव की एक महिला द्वारा आरोपी पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया था। जिसके बाद रजरप्पा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुये आरोपी राजकिशोर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी पर 376 भादवि के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।