मथुरा।
जन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का दिन होता है। श्री कृष्ण भगवान विष्णु के आठवें अवतार थे।
श्रीकृष्ण ने अपना अवतार भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी के मध्यरात्रि को मथुरा में जन्म लिया था। अत्याचारी कंस का विनाश करने के लिए भगवान स्वयं इस दिन पृथ्वी पर अवतरित हुए थे। इस लिए इस दिन को जन्माष्टमी के रूप में मनाते हैं। यह पर्व भारत देश में हीं नहीं बल्कि विदेशों में बसे भारतीय भी पूरी आस्था के साथ मनाते हैं।
इस मौके पर हर साल मथुरा नगरी भक्ति के रंगों से सराबोर रहती है। जन्माष्टमी के दिन कान्हा जी की मोहक छवि को देखने के लिए दूर दराज से श्रद्धालु मथुरा पहुंचते हैं। इस दिन मंदिरों को भव्य तरीके से सजा कर झांकियां निकाली जाती है और भगवान कृष्ण को झूला भी झुलाया जाता है। साथ ही रासलीला का भी आयोजन किया जाता है।
लेकिन इस साल वैश्विक महामारी के कारण श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मथुरा में ऑनलाइन जन्माष्टमी सेलेब्रेशन का आयोजन किया जा रहा है। ताकी भक्त घर पर ही रह कर ऑनलाइन कान्हा जी का दर्शन कर सकें।