Jeddah : सऊदी अरब के शहर जेद्दा (Saudi Arabian city Jeddah) में यूक्रेन संकट (ukraine crisis) पर वार्ता संपन्न हो गई है। प्रतिभागियों ने शांति के लिए साझा आधार बनाने को लेकर अंतरराष्ट्रीय प्रयास जारी रखने का आह्वान किया है।

बैठक में रूस शामिल नहीं था। इसकी अध्यक्षता सऊदी राज्य मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मुसाद बिन मोहम्मद अल-ऐबन ने की। इसमें अमेरिका, भारत, यूरोपीय संघ, चीन और संयुक्त राष्ट्र सहित 40 से अधिक देश और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सऊदी प्रेस एजेंसी के हवाले से बताया कि प्रतिभागियों ने दो दिवसीय (5-6 अगस्त) बैठक के दौरान प्रस्तुत विचारों और सकारात्मक सुझावों से लाभ उठाने के महत्व पर जोर दिया।
द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विश्व नेताओं का एक “शांति शिखर सम्मेलन” होगा, जो यूक्रेन के 10-सूत्री फॉर्मूले के समर्थन पर आधारित होगा। (IANS)



