
Gondiya : महाराष्ट्र के गोंदिया में ट्रेन हादसा (Train Accident) हुआ है। यहां एक पैसेंजर ट्रेन ने मालगाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में पैसेंजर ट्रेन की बोगी पटरी से उतर गई। टक्कर की इस घटना में 50 से ज्यादा यात्री घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया गया कि जख्मी यात्रियों की हालत गंभीर नहीं है। हादसे में किसी यात्री की मौत नहीं हुई है।
रायपुर से नागपुर जा रही थी पैसेंजर ट्रेन

घटना देर रात हुई है। रायपुर से पैसेंजर ट्रेन नागपुर जा रही थी। इसी दौरान यह पैसेंजर ट्रेन गोंदिया में मालगाड़ी से टकरा गई। बताया जा रहा है कि सिग्नल की खराबी की वजह से भगत की कोठी के पास यह हादसा हुआ।


