
Deoghar : रिखिया थाना में जान मारने की नीयत से फायरिंग करने का मामला दर्ज किया गया है। मामला थाना क्षेत्र के बंधा मोहल्ला निवासी कुंदन कुमार सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है।

दर्ज मामले में बिहार प्रांत के लखीसराय जिला के पिपरा थाना क्षेत्र के बलीपुर निवासी ढिल्लन सिंह उर्फ बज्रनंदन शर्मा सहित बहड़िया निवासी राजलक्ष्मीपुर के मुखिया (वर्तमान में बंधा मोहल्ला निवासी) विकास कुमार, आमहरा थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव निवासी विश्वनाथ कुमार व बहड़िया निवासी रोशन कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया है।

दर्ज मामले में जिक्र है कि पीड़ित 12 जून की शाम बंधा स्थित बीयर बार गया था। उसी दौरान मुखिया विकास ने गाली गलौज व धक्का-मुक्की करते हुए रंगदारी के रूप में 50 हजार रुपये की मांग की। उसी दौरान आरोपित मुखिया का साला विश्वनाथ कुमार ने भी उसके साथ मारपीट की।
घटना के बाद पीड़ित जब मुखिया के घर पहुंचे। वहां पंचायती हो ही रहा था तो उसी दौरान आरोपित विकास हाथ में पिस्तौल व आरोपित रोशन हाथ में चाकू लेकर डराने-धमकाने लगा।
उसी दौरान आरोपित मुखिया ने ढिल्लन सिंह का आदेश मिल जाने की बात कहते ही पीड़ित पर फायरिंग शुरू कर दिया। हालांकि पीड़ित गोलीबारी में किसी तरह से बच गया।
आरोपितों ने ढिल्लन सिंह गिरोह का सदस्य बताते हुए पूरे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दिया। । घटना के बाद घटनास्थल पहुंची रिखिया थाना की पुलिस ने यहां से एक खोखा बरामद किया है।
वहीं देर रात मामले में आरोपित मुखिया को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है।


