
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सोमवार से सभी कमर्शियल उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

टोलो न्यूज की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि काबुल स्थित हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सोमवार से सभी कमर्शियल उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। साथ ही हवाईअड्डे पर भीड़ नहीं करने की बात भी कही गई है।

अफगानिस्तानी मीडिया की ओर से जारी किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि युद्धग्रस्त देश से बाहर जाने के लिए सैंकड़ों लोग हवाई अड्डे पर एकत्रित हैं।
रविवार को अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़ने के बाद तालिबान ने प्रेसीडेंशियल पैलेस पर कब्जा कर लिया। काबुल हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल है।
अमेरिका के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि अफगानिस्तान से अपने लोगों को निकालने के बीच काबुल में अमेरिकी दूतावास से अमेरिकी झंडा उतार लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि दूतावास के लगभग सभी अधिकारियों को शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचा दिया गया है, जहां पर हजारों अमेरिकी तथा अन्य लोग विमानों का इंतजार कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी झंडा दूतावास के अधिकारियों में से एक के पास है।
उधर, भारत स्थित अफगान दूतावास का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। इस बात की पुष्टि प्रेस सचिव अब्दुलहक आजाद ने की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने लॉग इन करने का प्रयास किया है लेकिन इसे एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- JPSC Movement: तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में दाखिल कराया गया अनशनकारी छात्र, हाल जानने पहुंचे मंत्री-नेता
- Gujarat Police ने Jharkhand में साइबर धोखाधड़ी के धन के स्रोत का पता लगाया, दो गिरफ्तार
- E20 Petrol पर राहुल गांधी का हमला, बोले- लोगों की जेब से सीधे पैसे निकाल रही सरकार
- Deoghar : श्रावणी मेला ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के खाते से 90 हजार रुपये की निकासी, साइबर ठगी की आशंका
- Jharkhand: सरकार और छात्रों के बीच सकारात्मक वार्ता, अंतिम समझौते तक सत्याग्रह रहेगा जारी



