गोड्डा।

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे एक दिवसीय दौरे पर गोड्डा पहुंचे. गोड्डा में सबसे पहले वे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिवंगत अरुण साह के घर पहुंचे और उनके शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया. उसके बाद नगर भवन में इफको के ई बाजार केंद्र का उद्घाटन किया। उसके बाद नागरिकता संशोधन अधिनियम पर आयोजित विचार गोष्ठी में शामिल हुए.उनके साथ गोड्डा के भाजपा विधायक अमित मंडल भी शामिल हुए.

गोष्ठी में जिले के प्रबुद्धजनो और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद निशिकांत दुबे ने देश में विरोध कर रहे लोगों को कांग्रेस प्रायोजित वोट बैंक की राजनीति बताते हुए कहा कि अगर कांग्रेस उन्हें बता दे कि अधिनियम की कौन से धारा से यहां के मुसलमानों की नागरिकता जा रही है, तो सबसे पहले वे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से सवाल करेंगे.

उन्होंने झामुमो, राजद, झाविमो और कम्युनिस्ट पार्टियों को देश के बंटवारा करने की साजिश रचने का आरोप भी लगाया।उन्होंने कहा कि इनकी साजिश को हम कामयाब नहीं होने देंगे।




