नई दिल्ली।

कोरोना वायरस का कहर देश पर टूट पड़ा है। संक्रमण लोगों के बीच तेजी से फैल रहा है। इस बीच छत्तीसगढ़ के लिए राज्य सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ में हर शख्स को कोरोना वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाएगी। छत्तीसगढ़ के ऐलान के बाद अब मध्य प्रदेश सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगवाने का ऐलान किया है।



मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाई जाएगी। इसका खर्च प्रदेश सरकार उठाएगी। बता दें कि मध्य प्रदेश भी उन राज्यों में है, जहाँ कोरोना बहुत बढ़ा है।




