
Jasidih (Deoghar): छठ पूजा में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को लेकर रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों के अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे की ओर से 03575 अप और /03576 डाउन आसनसोल-आनंद बिहार के बीच आगामी 10 नवंबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को आसनसोल से रवाना होगी। वहीं डाउन में 03576 आनंद बिहार पूजा स्पेशल 11 नवम्बर से 25 नवम्बर के बीच प्रत्येक शनिवार को आनंद बिहार से रवाना होगी। पूजा के दौरान यह गाड़ी तीन यात्राएं करेगी। इस ट्रेन में 7056 बर्थ सृजित की जाएगी। जिसमें सामान्य, द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित बोगी होंगे। इस ट्रेन में सफर करने के लिए टिकट पीआरएस और इंटरनेट के माध्यम से मिलेगा।

यात्रियों को मेल/ एक्सप्रेस किराए के अलावा विशेष शुल्क वसूला जाएगा। इसमें तत्काल कोटा उपलब्ध नहीं होगी।


