
धनबाद: IIT धनबाद ने विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली है। ये पद इंजीनियर्स के लिए है। संस्थान की ओर से जारी विज्ञापन के मुताबिक यह वैकेंसी जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट एजिक्यूटिव इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर के पदों के लिए है।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार डिप्लोमा, बीटेक, बीई निर्धारित की गई है। आईआईटी धनबाद में इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के द्वारा होगा। इच्छुक उम्मीदवार आईआईटी धनबाद के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता और अहर्ता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में डिटेल्ड जानकारी संस्थान की वेबसाइट www.iitism.ac.in पर दी गई है। इसके लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा। ऑफलाइन आवेदन की व्यवस्था नहीं की गई है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2021 तक है।


