
नई दिल्ली: यूपीएससी ने सिविल सर्विसेज एग्जाम मेन 2020 का फाइनल परीक्षा परिणाम जारी (UPSC CSE Main 2020 Result) कर दिया है।

शुभम कुमार (shubham Kumar) ने सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Exam) 2020 में टॉप किया है। वहीं, जागृति अवस्थी और अंकिता जैन ने सिविल सेवा परीक्षा में क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है।

सिविल सर्विसेज परीक्षा 2020 में 761 उम्मीदवार पास हुए हैं जिनमें 545 पुरुष और 216 महिलाएं शामिल हैं।
बता दें कि आईएएस अधिकारी और 2015 बैच की टॉपर टीना डाबी की बहन रिया डाबी भी UPSC की परीक्षा में पास हुई हैं। रिया डाबी ने 15वां रैंक हासिल किया है।
उम्मीदवार upsc.gov.in पर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते है।


