बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को CM पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि लंच के बाद मैं गवर्नर से मिलूंगा और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दूंगा। राज्य में आज ही भाजपा सरकार के दो साल पूरे हुए हैं। इसी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इस्तीफे का ऐलान करते हुए कहा कि मैंं हमेशा अग्निपरीक्षा से गुजरा हूं।

इससे पहले येदियुरप्पा ने 16 जुलाई को दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। अचानक हुई इस मुलाकात ने येदियुरप्पा के इस्तीफे की अटकलों को हवा दे दी थी। इसके बाद उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी।

Also Read:
- Mathura: बरसाना में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में हुआ राधा रानी का महा अभिषेक
- Jharkhand की पूर्व मंत्री और BJP नेता विमला प्रधान का निधन, रांची के हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
- Deoghar: अपराध समीक्षा बैठक के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मी सम्मानित
- Nandigram by-election: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान पुराने हत्या मामले में गिरफ्तार
- त्योहार को लेकर प्रमुख स्थानों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर, बढ़ेगी गश्ती : Deoghar SP



