नई दिल्ली: केरल में कोरोना संक्रमण के बेकाबू होते हालात को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया राज्य का दौरा करेंगे। वे सोमवार को केरल के दौरे पर होंगे। इस दौरान वे केरल के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले दो हफ्ते से देश में आने वाले कुल संक्रमित मरीजों में से आधे से अधिक केरल से हैं।

केरल के अधिकांश जिलों में संक्रमण दर 10 फीसद से अधिक है। पिछले दिनों विशेषज्ञों की केंद्रीय टीम ने केरल का दौरा कर रिपोर्ट दी थी, जिसमें कोरोना के बेकाबू होने के लिए कई कमियों को रेखांकित किया था।
इसे भी पढ़ें:
- Deoghar: दुकान में घुसकर मारपीट, गल्ले से 8,500 नकद व दो सोने की चेन छीनी
- Deoghar: मंदिर का गेट फांदकर घुसा चोर, दान पेटी व बाल्टी चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर
- El Niño से अगले छह महीनों में 4.5 लाख लोगों की मौत का अनुमान, भारत समेत कई देशों को चेतावनी
- तीन PDJ ने झारखंड उच्च न्यायालय के जज के रूप में ली शपथ
- Weightlifting में खत्म हुआ 28 साल का सूखा, मीराबाई चानू ने जीता Asian Games में पहला मेडल



