
Deoghar: देवघर जिले के मार्गोमुण्डा थाना इलाके के कुशमाहा -धमनी मार्ग पर स्थित तिरछी मोड़ के पास मंगलवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

मृतक का नाम माहेश्वर सिंह है जो थाना इलाके के नोनीयाद गावं का रहने वाला है। बताया जाता है कि देर शाम को वह केराकुड़ी गावं से पैदल अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान तिरछी मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया।

जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जानकारी मिलते ही देर रात को मार्गोमुण्डा पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


